दूरसंचार विभाग (DoT) ने 2022 स्पेक्ट्रम नीलामी से जुड़ी न्यूनतम नेटवर्क रोलआउट शर्तों का कथित तौर पर पालन नहीं करने पर वोडाफोन-आइडिया (Vi) को ₹26.83 करोड़ का नोटिस भेजा है। हालांकि, कंपनी ने कहा है कि वह नोटिस की समीक्षा कर रही है और फिलहाल इसका उसके कारोबार या ग्राहकों को मिलने वाली सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।