Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

फार्मा कंपनी कोहेन्स के शेयर 10% उछले, ब्लॉक डील में बिकी ₹216 करोड़ की हिस्सेदारी

short by Aakanksha / on Wednesday, 18 February, 2026
फार्मा कंपनी कोहेन्स लाइफसाइंसेज़ के शेयरों में बुधवार को एक बड़ी ब्लॉक डील देखने को मिली जिसके बाद कंपनी के शेयर 10% से ज़्यादा चढ़ गए। ब्लॉक डील में कंपनी के करीब 70 लाख शेयरों का लेनदेन हुआ जो कंपनी की कुल इक्विटी के लगभग 1.82% हिस्सेदारी के बराबर है। बकौल रिपोर्ट्स, डील की कुल वैल्यू करीब ₹216.3 करोड़ रही।