फिर शुरू हुई भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील वार्ता, टेक्सटाइल शेयरों में आया उछाल
भारत-अमेरिका के बीच मंगलवार को फिर से शुरू हुई ट्रेड डील वार्ता के बीच टेक्सटाइल कंपनियों के शेयरों में तेज़ी देखने को मिली। इनमें केपीआर मिल, वेलस्पन लिविंग, गोकलदास एक्सपोर्ट्स और इंडो काउंट इंडस्ट्रीज़ के शेयर इंट्रा-डे कारोबार में 3-7% तक चढ़े। गौरतलब है, अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ से टेक्सटाइल सेक्टर को बड़ा झटका लगा था।
read more at हिन्दुस्तान


