Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

फिलीपींस में फिर कांपी धरती, 6.1 तीव्रता के भूकंप के बाद दहशत में घर से बाहर निकले लोग

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 17 October 2025
जर्मन भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र के मुताबिक, फिलीपींस में शुक्रवार सुबह 6.1 तीव्रता का भूकंप आया जिसके बाद दहशत में लोग अपने घरों से निकल कर भागने लगे। फिलहाल किसी के घायल होने या किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। गौरतलब है, 10 अक्टूबर को फिलीपींस में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें 7 लोगों की मौत हुई थी।