फिल्मों में 7 साल काम करने के बाद भी किराया चुकाने के लिए संघर्ष किया: कार्तिक आर्यन
ऐक्टर कार्तिक आर्यन ने बताया है कि फिल्मों में 7-साल काम करने के बाद भी उन्हें घर का किराया चुकाने में दिक्कत आ रही थी। उन्होंने कहा, "मेरी फिल्में नहीं चल रही थीं इसलिए मेरे पास ज़्यादा पैसे नहीं थे...मैं सोच रहा था कि या तो अपने साथ कुछ रूममेट्स लाऊं या किसी और के साथ रहना शुरू कर दूं।"


