दिवंगत अभिनेता मनोज कुमार ने फिल्म 'क्रांति' के लिए दिल्ली में अपना बंगला और मुंबई में ज़मीन बेच दी थी। दरअसल, फिल्म का बजट ₹3 करोड़ था और शूटिंग शुरू होने पर मेकर्स फिल्म से पीछे हट गए जिसके बाद मनोज ने ज़िम्मेदारी ली थी। 1981 में 'क्रांति' सिनेमाघरों में 400 दिनों तक चली और इसने ₹20 करोड़ कमाए थे।