Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

फेस्टिव सीज़न के चलते ओला इलेक्ट्रिक की अक्टूबर माह में 74% तक बढ़ी बिक्री

short by श्वेता यादव / on Friday, 1 November, 2024
ओला इलेक्ट्रिक के वाहनों का रजिस्ट्रेशन अक्टूबर में 74% तक बढ़कर 41,605 यूनिट्स हो गया है। कंपनी ने अक्टूबर माह में 50,000 से अधिक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बेचे हैं और इस बाज़ार में उसकी हिस्सेदारी 30% की हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी को टियर 2 व टियर 3 शहरों में इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते चलन का फायदा मिला है।