फैसला सुनाने में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, HC जजों के लिए तय कर दी डेडलाइन
सुप्रीम कोर्ट ने लंबित मामलों की संख्या पर चिंता जताते हुए हाईकोर्ट के जजों के लिए फैसला सुनाने की डेडलाइन तय की है। कोर्ट के मुताबिक, हाईकोर्ट के जजों को रिज़र्व रखे गए मामलों पर 3-महीने में फैसला सुनाना होगा। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में 2008 से लंबित आपराधिक मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के अंतरिम आदेशों को चुनौती दी गई थी।
read more at हिन्दुस्तान


