'फकीर बाबा' से चप्पल खाकर आशीर्वाद लेने वाले कांग्रेस उम्मीदवार को एमपी चुनाव में मिली हार
मध्य प्रदेश में 'फकीर बाबा' से चप्पल खाकर आशीर्वाद लेने वाले कांग्रेस उम्मीदवार पारस सकलेचा को विधानसभा चुनाव में हार मिली है। सकलेचा ने रतलाम सिटी से चुनाव लड़ा था और इस सीट पर बीजेपी के चेतन्य कश्यप जीते जिन्हें सकलेचा से 60,708 अधिक वोट मिले। सकलेचा का चप्पल खाकर आशीर्वाद लेने का एक वीडियो भी वायरल हुआ था।
read more at इंडिया टीवी


