फर्ज़ी IAS अधिकारी बन युवती ने कई लोगों से ठगे ₹90 लाख, 'विधानसभा' की रील ने पहुंचाया जेल
एमपी में बीते दिनों कई लोगों से ₹90 लाख+ ठगने वाली फर्ज़ी आईएएस अधिकारी 30-वर्षीय तृप्ति राजपूत को गिरफ्तार किया गया। तृप्ति के पति के अनुसार, उसने शादी के समय भी ख़ुद को आईएएस बताया था। तृप्ति ने 2-युवतियों संग 'एमपी विधानसभा आए हैं, कोई कह नहीं सकता हम आईएएस हैं' कहते हुए रील/व्लॉग बनाई थी जिसने उसे जेल पहुंचाया।
read more at TV9 भारतवर्ष


