Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

फर्ज़ी खबरें फैलाना आसान है लेकिन इसको पढ़कर हंसी आई: बेड रेस्ट की खबरों पर बुमराह

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 15 January, 2025
भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह ने X पर उन खबरों पर प्रतिक्रिया दी जिसमें दावा किया गया था कि पीठ में सूजन के चलते वह बेड रेस्ट पर हैं। उन्होंने लिखा, "जानता हूं कि फर्ज़ी खबरें फैलाना आसान है लेकिन इसको पढ़कर मुझे हंसी आई...अविश्वसनीय सोर्स हैं।" गौरतलब है, बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ टी20I सीरीज़ में आराम दिया गया है।