Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

फर्ज़ी दारोगा बनकर बिहार में शराब तस्करी करता पकड़ा गया शख्स, ID देख पुलिस कर रही थी सैल्यूट

short by खुशी / on Saturday, 8 March 2025
आरा (बिहार) में फर्ज़ी दारोगा बनकर शराब तस्करी करते एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रॉली बैग में विभिन्न ब्रैंड की शराब तस्करी कर रहे कार सवार आरोपी का आईडी कार्ड देखकर पुलिसकर्मी भी उसे सैल्यूट करने लगे थे लेकिन बाद में असलियत सामने आई। बकौल आरोपी, उसने 1 महीने पहले पुलिस की वर्दी सिलवाई थी।