फर्ज़ी निकला बिहार के युवक का UPSC CSE 2025 में 440वीं रैंक लाने का दावा
शेखपुरा (बिहार) निवासी रंजीत कुमार नामक युवक का यूपीएससी सीएसई-2025 में 440वीं रैंक लाने का दावा फर्ज़ी निकला है। आधिकारिक लिस्ट से पोल खुलने पर रंजीत अपना मोबाइल बंद कर गांव से भाग गया है। गौरतलब है, पूर्व विधायक विजय सम्राट व स्थानीय थानाध्यक्ष ने भी उसे सम्मानित किया था और वह लोगों के बीच मोटिवेशनल स्पीच दे रहा था।
read more at हिन्दुस्तान


