फराह खान ने माइकल जैक्सन की जयंती पर शेयर की उनके साथ तस्वीर, बताया उन्हें अपना गुरु
फिल्ममेकर-कोरियोग्राफर फराह खान ने किंग ऑफ पॉप के नाम से प्रसिद्ध दिवंगत अमेरिकी पॉप सिंगर-डांसर माइकल जैक्सन की जयंती पर उनके साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मेरे गुरु...'थ्रिलर' देखना मेरे जीवन का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। 1999 में न्यूयॉर्क में मैं उनसे (जैक्सन) मिली थी...उस अनुभव को अब तक...दिल में सहेजकर रखा है।"
read more at Hindustan Times


