फर्ज़ी कॉल सेंटर घोटाला मामले में ईडी ने बंगाल में ज़ब्त की ₹67 करोड़ की संपत्ति
पश्चिम बंगाल के फर्ज़ी कॉल सेंटर घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ₹67.23 करोड़ की चल व अचल संपत्ति ज़ब्त की है। बकौल ईडी, ये संपत्तियां मामले के मुख्य आरोपी कुणाल गुप्ता और उसके परिवार के सदस्यों और कंपनियों व उनके सहयोगियों की थीं। बकौल ईडी, आरोपियों ने पीड़ितों से ₹126 करोड़ कमाए थे।
read more at हिन्दुस्तान


