Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

फर्ज़ी जज बनकर 2,000 कैदियों को ज़मानत देने वाले 'सुपर चोर' धनीराम मित्तल की हुई मौत

short by Monika Sharma / on Sunday, 21 April, 2024
'सुपर चोर', 'सुपर नटवरलाल' और 'इंडियन चार्ल्स शोभराज' के नाम से कुख्यात धनीराम मित्तल (85) की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। उसने कई राज्यों से 1,000 से अधिक कारें चुराई थीं और हरियाणा की अदालत में फर्ज़ी जज बनकर 2,000 से अधिक कैदियों को ज़मानत दी थी। उसने अपने खिलाफ एक मामले में खुद को बरी किया था।