Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

फर्ज़ी है: गैस एजेंसी की डीलरशिप के लिए इंडियन ऑयल के नाम से जारी अप्रूवल लेटर पर सरकार

short by अक्षत मित्तल / on Sunday, 12 February, 2023
केंद्र सरकार ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के नाम से जारी उस अप्रूवल लेटर पर स्पष्टीकरण जारी किया है जिसमें इंडेन गैस एजेंसी की डीलरशिप व डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने का दावा किया जा रहा है। सरकार ने कहा, "यह लेटर फर्ज़ी है। इंडियन ऑयल ने यह लेटर जारी नहीं किया है। सही जानकारी के लिए http://iocl.com पर जाएं।"
read more at Twitter