फवाद खान करेंगे बॉलीवुड में वापसी, फिल्म 'अबीर गुलाल' से पहला लुक आया सामने
पाकिस्तानी ऐक्टर फवाद खान बॉलीवुड में वापसी करने वाले हैं और वह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'अबीर गुलाल' में पहली बार ऐक्ट्रेस वाणी कपूर के साथ काम करेंगे। फिल्म से उन दोनों का पहला लुक सामने आया है। गौरतलब है, 2016 में उरी (जम्मू-कश्मीर) में हमले के बाद से पाकिस्तानी कलाकारों पर भारत में अनौपचारिक रूप से बैन लगा था।


