Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

फास्टैग से एक दिन में हुई ₹193 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, हुए 1.16 करोड़ लेन-देन: केंद्र

short by अभिजात कांडपाल / on Tuesday, 2 May 2023
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि 29 अप्रैल (शनिवार) को फास्टैग प्रणाली से एक दिन में ₹193 करोड़ से ज़्यादा का टोल टैक्स वसूला गया जो अब तक का रिकॉर्ड एक दिवसीय आंकड़ा है। मंत्रालय के मुताबिक, शनिवार को फास्टैग प्रणाली से एक ही दिन में 1.16 करोड़ लेन-देन दर्ज किए गए।