Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

फिच ने 2023-24 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को 6% से बढ़ाकर किया 6.3%

short by अक्षत मित्तल / on Thursday, 22 June, 2023
रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष (2023-24) के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को बढ़ाकर 6.3% कर दिया है। इससे पहले फिच ने भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6% रहने का अनुमान जताया था। गौरतलब है, फिच ने मार्च में 2023-24 के लिए जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को 6.2% से घटाकर 6% किया था।
read more at भाषा