फिनलैंड करेगा नाटो की सदस्यता के लिए आवेदन; रूस संग 1,300 किमी का बॉर्डर करता है साझा
यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच फिनलैंड के राष्ट्रपति सौली नीनिस्टो और प्रधानमंत्री सना मरीन ने गुरुवार को कहा कि उनके देश को 'बिना किसी देरी के' नाटो की सदस्यता हासिल करने के लिए आवेदन देना चाहिए। दोनों ने संयुक्त बयान में कहा, "फैसला करने की घड़ी नज़दीक आ गई है।" फिनलैंड, रूस के साथ 1,300 किमी का बॉर्डर साझा करता है।
read more at हिन्दुस्तान


