फिरोज़ खान ने 'वेलकम' के शूट के वक्त कैंसर ग्रस्त होने की बात छिपाई थी: निर्देशक
निर्देशक अनीस बज़्मी ने बताया है कि फिल्म 'वेलकम' की शूटिंग के वक्त दिवंगत अभिनेता फिरोज़ खान ने कैंसर ग्रस्त होने की बात छिपाई थी। 'लहरें रेट्रो' से हुई बातचीत में उन्होंने कहा, "वो रोल इतना बड़ा नहीं था लेकिन उन्होंने (फिरोज़) उसे बड़ा बना दिया।" गौरतलब है कि फिरोज़ ने 'वेलकम' में 'आरडीएक्स' का रोल किया था।
read more at हिन्दुस्तान


