फिलिस्तीनी समर्थकों ने कनाडा के रेस्टोरेंट में जस्टिन ट्रूडो के खिलाफ किया प्रदर्शन
इज़रायल-हमास युद्ध के बीच वैंकूवर (कनाडा) में एक रेस्टोरेंट पहुंचे कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के खिलाफ फिलीस्तीनी समर्थकों ने प्रदर्शन किया जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में लोगों को 'आपको शर्म आनी चाहिए, आपके हाथ खून से सने हैं' कहते सुना जा सकता है। करीब 100 पुलिस अधिकारियों ने भीड़ को नियंत्रित कर ट्रूडो को रेस्टोरेंट के बाहर निकाला।
read more at Times Now


