फिल्म ऐक्टर बनने के लिए 'क्योंकि...' शो को छोड़ा था: ऐक्टर अमर उपाध्याय
ऐक्टर अमर उपाध्याय ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने मशहूर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' फिल्मों में ऐक्टिंग करने के लिए छोड़ा था। अमर ने कहा, ''हर टीवी ऐक्टर चाहता है कि वो फिल्में करे लेकिन कुछ ही खुलकर इससे सहमत हो पाते हैं।'' अमर ने कहा कि वह अभी भी कोशिश कर रहे हैं।


