फिल्म देखने के बाद दीपिका भावुक हो गईं, कुछ बोल नहीं पा रही थीं: '83' को लेकर कबीर खान
निर्देशक कबीर खान ने बताया है कि रणवीर सिंह की आगामी फिल्म '83' को देखकर दीपिका पादुकोण ने उन्हें कॉल किया था। उन्होंने बताया, "दूसरी तरफ से कोई आवाज़ नहीं आने से मुझे लगा फोन गलती से लग गया...वहां सन्नाटा था...वह (दीपिका) बोल नहीं पा रही थीं...भावुक होने लगीं। बाद में उन्होंने कहा, 'मैं अभिभूत हूं...कुछ बोल नहीं पा रही'।"
read more at Hindustan Times


