फिल्म 'बाज़ीगर' में अपनी स्क्रिप्ट खुद लिखी थी, कोई राइटर नहीं था: जॉनी लीवर
ऐक्टर जॉनी लीवर ने 'ई-टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में बताया कि फिल्म 'बाज़ीगर' के लिए उन्होंने अपने किरदार की स्क्रिप्ट खुद लिखी थी। उन्होंने कहा, "फिल्म में कोई राइटर (कॉमेडी) नहीं था, मैंने सारे पंच खुद लिखे।" उन्होंने आगे कहा, "आज भी कॉमेडी राइटर नहीं हैं। उन्हें (फिल्ममेकर) लगता है 'जॉनी भाई' संभाल लेंगे, लेकिन ऐसे नहीं चलता है।"
read more at जनसत्ता


