फिल्ममेकर ओनीर 2019 के पुलवामा हमले पर आधारित सीरीज़ का करेंगे निर्देशन
फिल्ममेकर ओनीर 2019 के पुलवामा आतंकी हमले पर आधारित एक सीरीज़ का निर्देशन करेंगे जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। ‘पुलवामा की नंबर 1026’ नामक यह सीरीज़ पत्रकार-लेखक राहुल पंडिता की किताब 'द लवर बॉय ऑफ बहावलपुर' पर आधारित है। प्रोजेक्ट पर ओनीर ने कहा, "यह एक ऐसी कहानी है जो हर भारतीय को पता होनी चाहिए।"


