फिल्ममेकर मधु मेंटेना आज इरा त्रिवेदी से करेंगे शादी, मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आईं
फिल्ममेकर मधु मेंटेना रविवार को मुंबई में योगा इंस्ट्रक्टर इरा त्रिवेदी से शादी करेंगे और दोनों की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं। मेहंदी सेरेमनी में आमिर खान, ऋतिक रोशन, राजकुमार राव और पत्रलेखा समेत कई हस्तियां शामिल हुईं। गौरतलब है, मधु मेंटेना की पहली शादी ऐक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी व फैशन डिज़ाइनर मसाबा गुप्ता से हुई थी।
read more at हिन्दुस्तान


