Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

फिल्में नहीं करना चाहता, केवल अपने म्यूज़िक वीडियोज़ में ऐक्टिंग करूंगा: सिंगर जुबिन नौटियाल

short by तान्या झा / on Monday, 13 June, 2022
गायक जुबिन नौटियाल ने कहा है कि वह फिल्मों में काम नहीं करना चाहते हैं और केवल अपने म्यूज़िक वीडियोज़ में ही ऐक्टिंग करेंगे। उन्होंने कहा, "अभिनय की प्रक्रिया को सीख रहा हूं...अपने गानों में अभिनय करना आसान लगता है...क्योंकि ट्रैक को अच्छे से जानता हूं।" बकौल जुबिन, "इसे गाते हुए मैं पहले से ही किरदार निभा रहा होता हूं।"
read more at Hindustan Times