फिल्मों की रेटिंग कर पैसा कमाने का झांसा देकर गुरुग्राम की महिला से हुई ₹28 लाख की ठगी
गुरुग्राम की एक महिला ने पुलिस को बताया कि एक टेलीग्राम ग्रुप जॉइन करने पर अज्ञात लोगों ने उससे फिल्मों की रेटिंग कर आसानी से पैसा कमाने का झांसा देकर ₹28.44 लाख ठग लिए। बकौल महिला, उसने परिवार से उधार लेकर काम शुरू किया था। हाल ही में नोएडा में भी एक महिला से इसी तरह ₹12 लाख ठगे गए।
read more at Hindustan Times


