फीफा विश्व कप के इतिहास में ब्राज़ील को हराने वाला पहला अफ्रीकी देश बना कैमरून
फीफा विश्व कप के इतिहास में ब्राज़ील को हराने वाला कैमरून पहला अफ्रीकी देश बन गया है। उसने फीफा विश्व कप-2022 के अपने आखिरी ग्रुप जी मैच में ब्राज़ील को 1-0 से हराकर यह उपलब्धि हासिल की। कैमरून के लिए 92वें मिनट में स्ट्राइकर विंसेंट अबूबकर ने विजयी गोल दागा। इस जीत के बावजूद कैमरून टूर्नामेंट से बाहर हो गया।
read more at FIFA


