Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

फीफा विश्व कप क्वॉलिफायर के दूसरे राउंड मैच में कतर ने भारत को 3-0 से हराया

short by चंद्रमणि झा / on Tuesday, 21 November, 2023
कलिंग स्टेडियम (भुवनेश्वर) में मंगलवार को फीफा विश्व कप-2026 क्वॉलिफायर के दूसरे राउंड मैच में कतर ने भारत को 3-0 से हरा दिया। कतर के लिए मुस्तफा मेशाल, अलमोएज़ अली और युसूफ अब्दुरिसाग ने गोल दागे। भारत ने पिछले मैच में कुवैत को 1-0 से हराया था जबकि कतर ने अपने पिछले मैच में अफगानिस्तान को 8-1 से हराया था।