फीफा विश्व कप में मैच से पहले राष्ट्रगान के लिए सिख लड़के के साथ मैदान पर आए नेमार
लुसैल स्टेडियम (कतर) में सर्बिया के खिलाफ फीफा विश्व कप 2022 मैच से पहले ब्राज़ील के कप्तान नेमार राष्ट्रगान के लिए एक सिख लड़के के साथ मैदान पर आए। राष्ट्रगान के दौरान सिख लड़के और नेमार का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लड़के की पहचान जोश सिंह के रूप में हुई है।


