Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

फीफा विश्व कप विजेता को मिलेगी ट्रॉफी की रेप्लिका, फीफा अपने पास रखती है मूल ट्रॉफी

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 18 December, 2022
फीफा विश्व कप विजेता को ऑरिजनल ट्रॉफी नहीं मिलती है और इसके बदले उन्हें सोने की परत वाली रेप्लिका से सम्मानित किया जाता है। ऑरिजनल ट्रॉफी फीफा अपने पास रखती है जो 18 कैरेट सोने की है और इसकी लंबाई 36.8 सेंटीमीटर व वज़न 6.142 किलोग्राम है। इटली के कलाकार सिल्वियो गाजानिगा ने फीफा विश्व कप ट्रॉफी डिज़ाइन की थी।
read more at FIFA