फील्डिंग करते समय दूसरे मैच की गेंद आकर लगने से मुंबई में क्रिकेटर की हुई मौत
मुंबई में एक मैदान पर क्रिकेट मैच के दौरान फील्डिंग कर रहे 52 वर्षीय क्रिकेटर जयेश सावला की पास ही में खेले जा रहे दूसरे मैच की गेंद आकर सिर पर लगने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त जयेश दूसरे मैच के बल्लेबाज़ की तरफ पीठ किए हुए थे और गेंद पीछे से आकर लगी।
read more at ABP न्यूज़


