'फुकरे-3' फिल्म में 'चूचा' का किरदार निभाना आसान नहीं था: वरुण शर्मा
अभिनेता वरुण शर्मा ने कहा है कि 'फुकरे-3' फिल्म में 'चूचा' का किरदार निभाना उनके लिए आसान नहीं था। वरुण ने कहा, ''इस फिल्म की वजह से मेरा करियर बना। हालांकि, 'चूचा' का किरदार निभाने के लिए मुझे बहुत कुछ भुलाना पड़ा।'' वरुण ने आगे कहा, ''इस फिल्म के किरदार में नयापन लाने के लिए पुराना भुलाना एक चुनौती थी।"


