फुटबॉलर नेमार और उनकी गर्लफ्रेंड ब्रूना के घर बेटी का हुआ जन्म, शेयर कीं तस्वीरें
ब्राज़ीलियाई फुटबॉलर नेमार और उनकी गर्लफ्रेंड ब्रूना बियानकार्डी के घर एक बेटी का जन्म हुआ है। कपल ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर लिखा, "हमारी मैवी हमारी ज़िंदगी को मुकम्मल करने के लिए आ गई है...तुम्हारा स्वागत है बेटी!..हमें चुनने के लिए शुक्रिया।" गौरतलब है, कपल ने अप्रैल में घोषणा की थी कि उनका पहला बच्चा होने वाला है।
read more at Instagram


