फूड डिलीवरी बॉय व हाउसिंग सोसायटी के गार्ड ने नोएडा में एक-दूसरे को पीटा, दोनों गिरफ्तार
नोएडा (उत्तर प्रदेश) की एक हाउसिंग सोसायटी में खाना देने गए ज़ोमैटो के डिलीवरी बॉय और सिक्योरिटी गार्ड द्वारा एक-दूसरे को थप्पड़, घूंसे व डंडे मारने का वीडियो सामने आया है। बकौल पुलिस, गार्ड ने डिलीवरी बॉय को सोसायटी में घुसने से रोका था जिसके बाद उनके बीच झगड़ा शुरू हुआ और दोनों गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
read more at इंडिया टीवी


