फेडेक्स स्कैम में बेंगलुरु की वकील का नग्न वीडियो किया गया रिकॉर्ड, ठगे गए ₹15 लाख
बेंगलुरु की एक वकील फेडेक्स स्कैम का शिकार बनी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला को धोखेबाज़ों ने 36-घंटों तक चले कॉल में कहा था कि थाईलैंड से आए उसके नाम के पार्सल में ड्रग्स मिला है। बकौल रिपोर्ट्स, धोखेबाज़ों ने उससे ₹15 लाख ट्रांसफर करवाए और वीडियो कॉल के दौरान 'नारकोटिक्स टेस्ट' के नाम पर उसका नग्न वीडियो रिकॉर्ड किया।
read more at Moneycontrol


