Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

फैन्स ने केरल स्टेडियम के बाहर लगाया कोहली का आदमकद कटआउट, वायरल हुई तस्वीर

short by चंद्रमणि झा / on Wednesday, 28 September, 2022
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के फैन क्लब 'ऑल केरल विराट कोहली फैन्स असोसिएशन' ने ग्रीनफील्ड इंटरनैशनल स्टेडियम (तिरुवनंतपुरम) के बाहर उनका आदमकद कटआउट लगाया है। भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच बुधवार को स्टेडियम में होने वाले पहले टी20I से पूर्व कटआउट लगाया गया है। कोहली हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।