फैसले मैं लेता था, चीज़ें बदलने पर नाखुश था: भाई जतिन से अलग होने पर गायक ललित पंडित
गायक ललित पंडित ने 'फना' (2006) के बाद भाई व गायक जतिन पंडित से अलग होने पर कहा है कि चीज़ें बदल गई थीं। उन्होंने कहा, "मैं टीम का कप्तान था। मैं सारे फैसले लेता था। ये चीज़ें बदल गईं जिसको लेकर मैं नाखुश था। मैंने तय किया अगर दिल में सही नहीं लग रहा तो म्यूज़िक बनाना मुश्किल है।"


