Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

फैसले से कृष्णैया की दोबारा हत्या हुई: गैंगस्टर आनंद मोहन की रिहाई पर ओवैसी

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 27 April, 2023
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गैंगस्टर आनंद मोहन सिंह की रिहाई पर कहा है कि इस फैसले से जी. कृष्णैया की दोबारा हत्या हुई। उन्होंने कहा, "(बिहार के मुख्यमंत्री) नीतीश कुमार कहते थे कि अपराध के मामले में समझौता नहीं करेंगे फिर यह क्यों किया?" गौरतलब है, ज़िलाधिकारी कृष्णैया की हत्या के मामले में आनंद मोहन को उम्रकैद हुई थी।