फोटो फिनिश सेमीफाइनल के बाद 0.01 सेकेंड से सीडब्ल्यूजी फाइनल में जगह बनाने से चूकीं हिमा
भारत की 22-वर्षीय धाविका हिमा दास फोटो फिनिश सेमीफाइनल के बाद सीडब्ल्यूजी 2022 में महिलाओं की 200 मीटर दौड़ के फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं। हिमा ने 23.42 सेकेंड का समय निकाला जो दूसरे स्थान पर रहीं ऑस्ट्रेलिया की एला कोनोली से 0.01 सेकेंड कम था जिन्होंने नामीबिया की क्रिस्टीन एमबोमा के साथ फाइनल में क्वॉलिफाई किया।
read more at The Bridge


