Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

फ्यूचर रिटेल ने निर्धारित तिथि तक बैंकों को ₹3,500 करोड़ का नहीं किया भुगतान

short by रौनक राज / on Sunday, 2 January 2022
किशोर बियाणी की फ्यूचर रिटेल ने बताया है कि एमेज़ॉन के साथ मुकदमे के कारण वह 31 दिसंबर-2021 तक बैंकों और ऋणदाताओं को ₹3,494.56 करोड़ का भुगतान करने से चूक गई। बकौल कंपनी, वह मौजूदा स्थिति के समाधान के लिए बैंकों के निर्देशों के अनुसार 30 दिनों के भीतर निर्दिष्ट कारोबार के मौद्रीकरण को पूरा करने के लिए सहयोग करेगी।