फ्री फायर ऐप की पेरेंट कंपनी को 5 महीनों में बाज़ार मूल्य में हुआ $132 अरब का नुकसान
'गरेना फ्री फायर' गेम की पेरेंट कंपनी सी लिमिटेड को अक्टूबर-2021 से अब तक बाज़ार मूल्य में $132 अरब का नुकसान हुआ है। मंगलवार को इसके शेयर 13% गिरे जिससे इसके बाज़ार मूल्य में $11 अरब की गिरावट आ गई। भारत द्वारा 'फ्री फायर' ऐप पर प्रतिबंध लगाने के बाद कंपनी को $16 अरब से अधिक का नुकसान हुआ था।
read more at BloombergQuint


