Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'फ्रेपेचीनो' को लेकर जयपुर के कैफे के खिलाफ स्टारबक्स ने जीता केस, मिलेंगे ₹13 लाख

short by रौनक राज / on Thursday, 24 November, 2022
दिल्ली हाईकोर्ट ने 'फ्रेपेचीनो' को लेकर ट्रेडमार्क उल्लंघन के लिए जयपुर के एक कैफे को अमेरिकी कॉफीहाउस चेन स्टारबक्स को ₹13 लाख से अधिक हर्जाना देने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने कैफे के उत्पादों में स्टारबक्स के पंजीकृत 'फ्रेपेचीनो' ट्रेडमार्क के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। गौरतलब है कि कैफे 'ब्राउनी चिप्स फ्रेपेचीनो' नाम से उत्पाद बेचता था।