फ्लाइंग कैच लेने के बाद रवींद्र जडेजा के 'मेडल' सेलिब्रेशन का वीडियो हुआ वायरल
वनडे विश्व कप-2023 के मैच में बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम का फ्लाइंग कैच लेने के बाद भारतीय ऑल-राउंडर रवींद्र जडेजा के 'मेडल' सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल हो गया है। जडेजा ने बैकवर्ड पॉइंट पर दाहिनी ओर छलांग लगाकर कैच लिया। उन्होंने कैच का जश्न मनाते हुए फील्डिंग कोच टी दिलीप की ओर 'बेस्ट फील्डर' का मेडल देने का इशारा किया।
read more at हिन्दुस्तान


