Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

फ्लाइट में बिगड़ी आंध्र के आईपीएस अधिकारी की तबीयत, तेलंगाना की राज्यपाल ने किया इलाज

short by मोनिका शर्मा / on Sunday, 24 July, 2022
तेलंगाना की राज्यपाल व पेशे से डॉक्टर तमिलिसाई सुंदरराजन ने शुक्रवार को दिल्ली से हैदराबाद जा रही फ्लाइट में आंध्र प्रदेश के एक आईपीएस अधिकारी की तबीयत बिगड़ने पर उनका इलाज किया। एक यूज़र ने इसकी तस्वीरें शेयर की हैं। आईपीएस अधिकारी ने बेचैनी की शिकायत की थी और हैदराबाद के अस्पताल में उनका डेंगू का इलाज चल रहा है।