Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

फ्लिपकार्ट ने रखा हेल्थकेयर में कदम, खरीदेगी ऑनलाइन फार्मेसी सस्तासुंदर में बहुलांश हिस्सेदारी

short by नेहा भारद्वाज / on Friday, 19 November 2021
वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट ने फ्लिपकार्ट हेल्थ+ लॉन्च करने के साथ हेल्थकेयर सेक्टर में कदम रखने की घोषणा की है। इसके तहत फ्लिपकार्ट ने ऑनलाइन फार्मेसी प्लैटफॉर्म SastaSundar.com का परिचालन करने वाली कोलकाता स्थित सस्तासुंदर मार्केटप्लेस में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदने का समझौता किया है। सस्तासुंदर की स्थापना बी.एल. मित्तल और रवि कांत शर्मा ने 2013 में की थी।
read more at TechCrunch