बैंकों में विदेशी स्वामित्व की सीमा 15% से अधिक बढ़ाने की कोई योजना नहीं: RBI
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा है कि बैंकों में विदेशी हिस्सेदारी को 15% से अधिक बढ़ाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। हालांकि, उन्होंने भविष्य में बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया और कहा कि ऐसे फैसले में समय लगेगा। मल्होत्रा ने कहा कि केंद्रीय बैंक जल्द ही बैंक स्वामित्व ढांचे और मानदंडों की विस्तृत समीक्षा शुरू करेगा।
read more at दिप्रिंट


